{"_id":"61816ffcd01dfc35bf6d5f7c","slug":"the-bogie-of-nauchandi-express-derailed-during-shunting-saharanpur-news-mrt563399853","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी नौचंदी एक्सप्रेस की बोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी नौचंदी एक्सप्रेस की बोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला रेल मार्ग पर सहारनपुर स्टेशन से आगे शारदानगर पुल के पास शंटिंग के दौरान नौचंदी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर गई, जिससे करीब एक घंटा रेल यातायात प्रभावित हुआ। एक ट्रेन को सरसावा रेलवे स्टेशन पर रोका गया तो दो ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन से करीब पौन घंटा देरी से गईं।
यह हादसा मंगलवार अपराह्न 1: 40 बजे हुआ। नौचंदी एक्सप्रेस में बोगी जोड़ने के लिए शंटिंग की जा रही थी। रेलवे स्टेशन से करीब 700 मीटर की दूरी पर शारदानगर पुल के पास बोगी के पिछले दो पहिए पटरी से उतर गए। इसका पता लगते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम ने करीब पांच घंटे बाद बोगी को पटरी पर चढ़ाकर व्यवस्था दुरुस्त की। इसके बाद ट्रायल किया गया।
इस हादसे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ। एक ट्रेन को सरसावा रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा रोका गया, जबकि भटिंडा-बनारस एक्सप्रेस और बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस पौन घंटा देरी से रवाना हुईं। इस वजह से यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया शंटिंग के दौरान बोगी पटरी से उतरी थी। कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ था। विभाग की टीम ने व्यवस्था सुचारु करा दी है।
विज्ञापन
------
पहले भी कई बार हो चुके हादसे
करीब सात माह पूर्व रेलवे स्टेशन के पास दो बार मालगाड़ी पटरी से उतरी थी। इससे पूर्व शंटिंग के दौरान कोर्ट रोड पुल के पास ट्रेन की बोगी पटरी से उतर गई थी। इस तरह ढमोला नदी पुल के पास भी हादसा हुआ था। इसके अलावा भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।