फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body was taken out of the grave and sent for post-mortem

हत्या की आशंका पर शव को कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम पर भेजा

Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body was taken out of the grave and sent for post-mortem
गंगोह (सहारनपुर)। दस दिन पूर्व सड़क पर मृत अवस्था में मिले युवक की हत्या की आशंका जताने के बाद डीएम के आदेश पर कब्र को खुदवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि लखनौती निवासी मुकीम (35) गत आठ जनवरी को अपने घर से बाइक पर गंगोह के लिए निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंच सका। तलाश करने पर मुकीम गांव गुरु नानकपुरा के पास पड़ा मृत पड़ा मिला था। उसकी बाइक भी पास ही मिली थी। परिजनों ने दुर्घटना समझ कर उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया। कुछ समय बीतने के बाद परिवार वालों को आशंका हुई कि मुकीम की दुर्घटना में मौत नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद मुकीम के भाई मोहम्मद ने डीएम को उसकी मौत की जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार परवीन शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कब्र को खुदवाते हुए शव निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल ने बताया कि परिजनों को युवक की हत्या की आशंका है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा और अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed