{"_id":"6a9877fedd828fbaa20f3c04","slug":"the-body-of-one-soldier-was-recovered-24-hours-after-the-accident-the-search-for-the-other-is-ongoing-saharanpur-news-c-14-1-mrt1010-1291141-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसे के 24 घंटे बाद एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसे के 24 घंटे बाद एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Thu, 03 Sep 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। हथिनीकुंड बैराज पर मंगलवार देर शाम बाढ़ राहत अभ्यास के दौरान नाव हादसे में लापता हुए दो जवानों में से एक का शव करीब 24 घंटे बाद बुधवार रात मिल गया। शव कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा गांव के पास मिला। देर रात तक शव की आधिकारिक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
बता दें कि मंगलवार देर शाम पैरा स्पेशल फोर्स के जवानों को लेकर बाढ़ राहत अभ्यास के लिए यमुना में नाव उतारी गई थी। नाव में पांच जवान सवार थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव में तकनीकी खराबी आ गई और वह बंद हो गई। बैराज के गेट से छोड़े जा रहे पानी के तेज बहाव में नाव बहने लगी और कुछ ही देर में पलट गई।
हादसे के बाद तीन जवान किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो जवान तेज बहाव में बह गए। यह पूरा घटनाक्रम हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र में हुआ था। दोनों के लापता होने की सूचना मिलते ही बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बुधवार देर रात मिर्जापुर और बेहट क्षेत्र के बीच असलमपुर बरथा गांव के पास एक जवान का शव मिलने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों की ओर से शव की पहचान होने की पुष्टि नहीं की गई। मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।