{"_id":"66f0928206d2b5dabb059b54","slug":"the-body-of-a-woman-who-had-gone-out-for-a-morning-walk-was-found-in-a-drain-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-132056-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुबह घूमने निकली महिला का शव रजबहे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुबह घूमने निकली महिला का शव रजबहे में मिला
Mon, 23 Sep 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव पानसर की कमलेश (60) का शव रविवार सुबह गांव के पास रजबहे में मिला। मृतक घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।
सुबह कुछ लोग गांव पानसर रजबहे की पटरी से जा रहे थे। उन्होंने रजबाहे में पानी के अंदर एक महिला का शव देखा। सूचना पर पानसर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने महिला की शिनाख्त कमलेश पत्नी राजसिंह के रूप में की। इसके बाद परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमलेश पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बीमारी के चलते डिप्रेशन में चली जाती थी। सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।