फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Woman Found Hanging at Home, Husband Posted in Assam Rifles

Saharanpur: कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, असम राइफल्स में तैनात है पति, दो दिन पहले गया था ड्यूटी

Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Sep 2025 01:07 AM IST
सार

शामली जिले के टिटौली गांव में लवी(28) का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के पति असम राइफल्स में सिपाही हैं और दो दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी पर गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Woman Found Hanging at Home, Husband Posted in Assam Rifles
शामली क्षेत्र के गांव टिटोंली निवासी लवी का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के टिटौली गांव में सोमवार सुबह एक महिला संदिग्ध हालात में मृत मिली। 28 वर्षीय लवी का शव घर के कमरे में छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

Saharanpur: Woman Found Hanging at Home, Husband Posted in Assam Rifles
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मृतका के परिजनों के अनुसार, लवी की शादी तीन साल पहले मोहित से हुई थी। मोहित असम राइफल्स में सिपाही हैं और डेढ़ माह की छुट्टी पर घर आए थे। छुट्टी पूरी होने पर वह दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौट गए। मृतका का एक साल का बेटा भी है।

फिलहाल परिजनों की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed