{"_id":"6a19e217a4bd6aebb20b515b","slug":"the-bku-staged-a-sit-in-protest-at-the-power-station-against-power-cuts-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176456-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कटौती के विरोध में भाकियू ने बिजलीघर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कटौती के विरोध में भाकियू ने बिजलीघर पर दिया धरना
Sat, 30 May 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 30 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद बिजलीघर से क्षेत्रीय गांवों को 24 घंटे में पांच से छह घंटे ही मिल रही बिजली आपूर्ति से खफा होकर भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने चार घंटे तक बिजलीघर पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने गांवों को 18 घंटे तथा किसानों के नलकूपों को दस घंटे आपूर्ति देने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शुक्रवार सुबह दस बजे मुजफ्फराबाद बिजलीघर पहुंचे। वहां धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद तक जब किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली तो यूनियन नेताओं ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इसके बाद फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस पर दोपहर डेढ़ बजे अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार मौके पर पहुंचे। उनके समक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि खेती के लिए सिंचाई को दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। जबकि सरकार के आदेश दस घंटे बिजली आपूर्ति के हैं।
अधिशासी अभियंता ने आ रही समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कुछ दिनों के अल्टीमेटम के साथ धरने को अस्थायी रूप से समाप्त करने की घोषणा की। अध्यक्षता राव अब्दुल खालिक एवं संचालन पश्चिम प्रदेश महासचिव अन्वेष कांबोज ने किया। इस दौरान प्रवेश सचिव राव नौशाद, मंडल महासचिव डॉ. राजवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मास्टर सतपाल, वरिष्ठ जिला महासचिव अजय कांबोज, जिला सचिव पदम सिंह आदि शामिल रहे।