{"_id":"57853f454f1c1b027d13e69f","slug":"the-bjp-members-against-crime-halla-bol","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम के खिलाफ भाजपाइयों का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम के खिलाफ भाजपाइयों का हल्ला बोल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में चल रहे थाना घेराव कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने थाना मंडी का घेराव किया। हालांकि दूसरे दिन भी भाजपाइयों की कम भीड़ चर्चा का विषय रही।
मंगलवार को भूतेश्वर मंडल से जुड़े भाजपाइयों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा और अनेश शर्मा के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। हेमंत अरोड़ा ने कहा कि सपा नेताओं के इशारे पर चल रहे थानों को अब मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
कहा कि पीड़ितों के साथ यदि न्याय नहीं होता है तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए तैयार है। कार्यक्रम संयोजक अनेश शर्मा और सर्विष्ट गुप्ता ने कहा कि मंडी क्षेत्र में गाय चोरी और गोकशी के अनेकों मामले संज्ञान में आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
ऐसे में यदि कोई बड़ी घटना घटित होती है तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। तेज क्वात्रा, दिनेश सेठी और राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि नगर में लूटमारी, रंगदारी, चोरी, जमीनों पर कब्जों की घटनाएं आम बात हो गई है।
जनता त्रस्त है और अधिकारी एवं सपा नेता प्रदेश को लूटने-खसोटने में लगे हैं। घेराव में विनोद चोजड़, सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, योग चुग, भगत सिंह, अमित गर्ग, अनिल मित्तल, रामपाल सैनी, राजेश जैन, अरविंद गुप्ता, संजय शर्मा, श्याम लाल वर्मा, राकेश गोयल, जितेंद्र सैनी, उषा रानी, प्रवीण छाबड़ा, बबली, ममता, अश्वनी, भूरा सिंह प्रजापति, नरेंद्र सैनी, अपूर्व, अजय शर्मा, अंकित पुंडीर, प्रिंस, मोहित मौजूद रहे।