फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Bhartiya Kisan Union (BKU) halted highway construction work and began a protest to raise their demands.

Saharanpur News: भाकियू ने रोका हाईवे निर्माण कार्य, मांगों को लेकर धरना किया शुरू

Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The Bhartiya Kisan Union (BKU) halted highway construction work and began a protest to raise their demands.
नागल। समस्याओं के निदान की मांग को लेकर दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने मिट्टी कार्य रुकवाते हुए इसमें लगे डंपर और मशीनों को खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि गांव पहाड़पुर के निकट नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड निकला है। इसके बीच में विद्युत पोल लगे हुए हैं, जिनके कारण किसान अपने गन्ने से भरी ट्राॅली नहीं निकल पाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत पोल सर्विस रोड से हटवाकर किनारे पर लगाए जाएं एवं सर्विस रोड का पक्का निर्माण कराया जाए। गांव बसेड़ा रेलवे लाइन के पास शिव मंदिर है जिस पर आने-जाने के लिए रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

डीएफसीसी शिव मंदिर पर जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराए ताकि ग्रामीणों को मंदिर आने-जाने में कोई परेशानी न हो। धरने पर मुख्य रूप से धर्मपाल एडवोकेट, राकेश त्यागी, वाजिद अली, अनिल स्वामी, राजवीर सिंह, मोना सैनी, सुखबीर वालिया, धीरज त्यागी, काला मिस्त्री, अकरम समेत काफी किसान मौजूद रहे। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। उधर, एसडीएम देवबंद युवराज सिंह ने कहा कि संबंधित विभागों को समस्या समाधान के लिए पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed