{"_id":"64ac4ac359f3e6652e0baf76","slug":"the-arrival-of-vegetables-in-the-market-decreased-by-50-percent-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-5719-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 50 फीसदी तक कम हुई मंडी में सब्जियों की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 50 फीसदी तक कम हुई मंडी में सब्जियों की आवक
विज्ञापन
-बारिश और कांवड़ यात्रा से प्रभावित हुई आवक
-कई सब्जियों के भाव में हुआ मामूली इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के साथ ही लगातार दो दिनों से जनपद में हो रही बारिश ने मंडी में फलों और सब्जियों की आवक को प्रभावित किया है। पांच जुलाई की तुलना में सोमवार तक की आवक में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।
पांच जुलाई को जहां सहारनपुर मंडी में फल एवं सब्जियों की आवक 7453 क्विंटल रही। वहीं सोमवार को यह आवक घटकर 3658 क्विंटल रह गई। हालांकि ग्राहकों की कमी होने से कई सब्जियों और फलों के थोक भाव में हल्का इजाफा हुआ है। जनपद की मंडियों में खाद्यान्नों और दालों का भरपूर भंडार है।
कांवड़ यात्रा के चलते हुए रूट डाइवर्जन और कई दिन से लगातार हो रही बरसात का असर न सिर्फ फलों और सब्जियों की मंडी में आवक पर पड़ रहा है, बल्कि इससे सब्जियाें की फसल भी प्रभावित हुई हैं। छुटमलपुर मंडी के व्यापारी संजीव गुप्ता का कहना है कि पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश से मंडी में फल और सब्जी की आवक 50 से 60 प्रतिशत तक कम हो गई है। पिछले सप्ताह तक जो किसान बैंगन के 10 बोरे लेकर आ रहा था, वह अब केवल दो बोरे ही लेकर आ रहा है। इससे बैंगन के भाव में इजाफा हुआ है। एक सप्ताह पहले 16 रुपये प्रति किलो की औसत दर से बिकने वाला आम का सोमवार को भाव सात से दस रुपये रहा।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडी के आढ़ती जितेंद्र चावला का कहना है कि बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक में 40 से 60 फीसदी तक की कमी आई है। बारिश के चलते तोड़ नहीं होने से आम की कम आवक है।
-- -- -- --
- बारिश से सब्जियों की फसलों को हुआ नुकसान
गांव धनकरपुर के किसान मोहसिन और रजापुर के धर्म सिंह ने बताया कि बारिश के चलते उनकी बैंगन की फसल बर्बाद हो गई है। दो बीघा फसल से एक सप्ताह पहले तक वे सात से आठ बोरी बैंगन तोडकर मंडी में भेज रहे थे। अब इस फसल से बामुश्किल एक से दो बोरी ही बैंगन उतर रहे हैं।
गांव धनकरपुर के मेहरबान ने बताया कि बारिश से पहले वह करेले के 15 कट्टे लेकर मंडी आ रहा था, लेकिन बारिश से फसल खराब हो गई है। अब इसी खेत से केवल तीन कट्टे ही करेला उतर रहा है। उत्पादन और भाव कम होने से फसल की लागत निकालना मुश्किल हो जाएगी।
गांव मुबारिकपुर के किसान योगेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते तोरी, लौकी, करेला, शिमला मिर्च, टमाटर सहित लगभग सभी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।
-- -- -
वर्जन
बारिश के चलते मंडी में फलों और सब्जियों की आवक में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। हालांकि मंडी में अपेक्षाकृत ग्राहक भी कम आए हैं। फिर भी थोक भाव में इजाफा हुआ है।-- - जगपाल सिंह पुण्डीर, मंडी निरीक्षक।
-- -- --
-- सहारनपुर मंडी में मुख्य फलों और सब्जियों की आवक क्विंटल एवं थोक भाव रुपये प्रति किलो --
फल/ सब्जी पांच जुलाई की आवक एवं भाव दस जुलाई की आवक एवं भाव
आम 3800-- 10 से 25 983 -- 10 से 28
सेब 125-- - 50 से 76 80 -- - 60 से 80
पपीता 100-- - 35 से 40 50 -- - 30 से 40
आलू 700-- - 10 से 13 540 -- - 11 से 14
प्याज 450-- - 14 से 16 400 -- - 15 से 18
टमाटर 60-- - 70 से 100 50 -- - 68 से 90
गोभी 350-- - 40 से 60 250 -- - 50 से 60
हरी मिर्च 60-- - 45 से 60 40 -- - 40 से 50
लौकी 600-- - 12 से 15 350 -- - 20 से 30
बैंगन 575-- - 25 से 30 350 -- - 30 से 40
खीरा 233-- - 10 से 12 160 -- - 10 से 15
-- -- -- -
नोट: सहारनपुर मंडी समिति के अनुसार।
-- -- --
देवेंद्र कुमार
विज्ञापन
-कई सब्जियों के भाव में हुआ मामूली इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के साथ ही लगातार दो दिनों से जनपद में हो रही बारिश ने मंडी में फलों और सब्जियों की आवक को प्रभावित किया है। पांच जुलाई की तुलना में सोमवार तक की आवक में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।
पांच जुलाई को जहां सहारनपुर मंडी में फल एवं सब्जियों की आवक 7453 क्विंटल रही। वहीं सोमवार को यह आवक घटकर 3658 क्विंटल रह गई। हालांकि ग्राहकों की कमी होने से कई सब्जियों और फलों के थोक भाव में हल्का इजाफा हुआ है। जनपद की मंडियों में खाद्यान्नों और दालों का भरपूर भंडार है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के चलते हुए रूट डाइवर्जन और कई दिन से लगातार हो रही बरसात का असर न सिर्फ फलों और सब्जियों की मंडी में आवक पर पड़ रहा है, बल्कि इससे सब्जियाें की फसल भी प्रभावित हुई हैं। छुटमलपुर मंडी के व्यापारी संजीव गुप्ता का कहना है कि पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश से मंडी में फल और सब्जी की आवक 50 से 60 प्रतिशत तक कम हो गई है। पिछले सप्ताह तक जो किसान बैंगन के 10 बोरे लेकर आ रहा था, वह अब केवल दो बोरे ही लेकर आ रहा है। इससे बैंगन के भाव में इजाफा हुआ है। एक सप्ताह पहले 16 रुपये प्रति किलो की औसत दर से बिकने वाला आम का सोमवार को भाव सात से दस रुपये रहा।
विज्ञापन
सहारनपुर मंडी के आढ़ती जितेंद्र चावला का कहना है कि बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक में 40 से 60 फीसदी तक की कमी आई है। बारिश के चलते तोड़ नहीं होने से आम की कम आवक है।
- बारिश से सब्जियों की फसलों को हुआ नुकसान
गांव धनकरपुर के किसान मोहसिन और रजापुर के धर्म सिंह ने बताया कि बारिश के चलते उनकी बैंगन की फसल बर्बाद हो गई है। दो बीघा फसल से एक सप्ताह पहले तक वे सात से आठ बोरी बैंगन तोडकर मंडी में भेज रहे थे। अब इस फसल से बामुश्किल एक से दो बोरी ही बैंगन उतर रहे हैं।
गांव धनकरपुर के मेहरबान ने बताया कि बारिश से पहले वह करेले के 15 कट्टे लेकर मंडी आ रहा था, लेकिन बारिश से फसल खराब हो गई है। अब इसी खेत से केवल तीन कट्टे ही करेला उतर रहा है। उत्पादन और भाव कम होने से फसल की लागत निकालना मुश्किल हो जाएगी।
गांव मुबारिकपुर के किसान योगेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते तोरी, लौकी, करेला, शिमला मिर्च, टमाटर सहित लगभग सभी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।
वर्जन
बारिश के चलते मंडी में फलों और सब्जियों की आवक में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। हालांकि मंडी में अपेक्षाकृत ग्राहक भी कम आए हैं। फिर भी थोक भाव में इजाफा हुआ है।
फल/ सब्जी पांच जुलाई की आवक एवं भाव दस जुलाई की आवक एवं भाव
आम 3800
सेब 125
पपीता 100
आलू 700
प्याज 450
टमाटर 60
गोभी 350
हरी मिर्च 60
लौकी 600
बैंगन 575
खीरा 233
नोट: सहारनपुर मंडी समिति के अनुसार।
देवेंद्र कुमार