फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The appearance of the city will change in the year 2021

साल 2021 में बदली नजर आएगी शहर की सूरत

Sun, 08 Nov 2020 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
The appearance of the city will change in the year 2021
स्मार्ट सिटी समेत कई परियोजनाएं होनी हैं पूर्ण
विज्ञापन

जगदीप कुमार
सहारनपुर। आगामी वर्ष 2021 में सहारनपुर शहर की सूरत ए हाल बदलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी सहित कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन पर बहुत जल्द कार्य शुरू होने वाला है और आगामी छह माह में परियोजनाएं धरातल पर उतरी नजर आएंगी। इसे लेकर एक ओर जहां जनपद के अफसर कसरत में जुटे हैं। वहीं आम नागरिकों को शहर के कायाकल्प की उम्मीद में है। वह कौन सी परियोजनाएं हैं जिनसे शहर की सूरत बदलेगी। पेश है एक रिपोर्ट।
आईसीसीसी का संचालन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम परिसर में आईसीसीसी (इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) बनाया गया है। इसी सेंटर से शहर की यातायात, सफाई, सुरक्षा, पथ प्रकाश, पेयजल आदि सुविधाएं संचालित होंगी। आईसीसीसी के कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही परियोजना पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड का होगा निर्माण
घंटाघर से निकलने वाली चारों प्रमुख सड़कों अंबाला रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड और चकराता रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। कुल 23 किलोमीटर की सड़कें स्मार्ट बनाई जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीग्रेटिड सर्किट बनेगा
बाबा लालदास का बाड़ा, फुलवारी आश्रम और हाजी शाह कमाल की दरगाह को मिलाकर प्रशासन इंटीग्रेटिड सर्किट बनाएगा। बीते दिनों मंडलायुक्त संजय कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आदि अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था। इंटीग्रेटिड सर्किट पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है।
स्पोर्ट्स कॉलेज पर होगा काम
करीब दस साल से लटके स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण पुन: शुरू होने वाला है। जुलाई माह में मंडलायुक्त संजय कुमार और डीएम अखिलेश सिंह ने निर्माण निगम, सिंचाई विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज का दौरा किया था। बाधाओं को दूर करते हुए पुन: निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए थे।
सिंथेटिक ट्रैक बिछेगा
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जा रहा है। बेस बन चुका है। मगर लॉकडाउन के दौरान से कार्य रुका हुआ है। अगले छह माह में ट्रैक तैयार होने की उम्मीद है।
कंपनी बाग में बढे़गी सुविधाएं
कंपनी बाग में प्रशासन कई ऐसे कार्य कराने जा रहा है, जिससे बाग की शोभा तो बढ़ेगी ही। साथ ही वहां घूमने के लिए आने वालों की सुरक्षा भी होगी। बाग में ट्रैक पर लाइट, सीसीटीवी लगाने के साथ ही बच्चों के लिए पार्क तैयार होंगे।
पार्कों का सुंदरीकरण
नगर निगम ने पार्कों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। पहले चरण में नौ पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा, जिन पर 8.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इन पर कार्य होगा।
पुलों का निर्माण
पांवधोई नदी पर बने तीन पुराने पुलों को हटाकर दो फोर लेन और एक पुल को दो लेन का बनाया जाएगा। रविवार आठ नवंबर से इन पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा टपरी मार्ग पर शहर के लिए ओवर ब्रिज का कार्य भी जल्द शुरू होगा।
कचरे का होगा सफाया
नगर निगम ने बेहट रोड पर डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदी है, जिसकी बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य चल रहा है। यहां कचरा निस्तारण के साथ ही कचरे से बिजली बनाने का प्लांट भी लगेगा। आगामी छह माह में कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है।

स्मार्ट सिटी योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। आईसीसीसी के तहत संचालित होने वाले कार्यों की जल्द शुरूआत होगी। अगले कुछ माह में शहर की तस्वीर बदली नजर आएगी।
ज्ञानेंद्र सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी सहारनपुर/नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed