{"_id":"588648224f1c1bc37ecf44f4","slug":"the-announcement-of-the-election-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
चुनाव का बहिष्कार करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में मूलभूत सुविधाओं से वंचित साधारणपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कराया है।
स्वामी कल्याण देव जनता विद्यालय साधारणपुर में प्रदर्शन कर रहे दिनेश त्यागी, जितेंद्र त्यागी, सुनील त्यागी, मुकेश त्यागी, गुड्डू त्यागी, डॉ. आनंद, अमर त्यागी, वैभव त्यागी, रूद्राय, प्रभात शर्मा आदि ने कहा कि राजवाहे की टूटी पटरी की मरम्मत, दुगचाड़ी बस स्टैंड पर सड़क चौड़ीकरण तथा मुख्य
सड़क पर अतिक्रमण तथा गंदगी के ढेर गंभीर समस्याएं हैं। समय-समय पर होने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सामने समस्याओं को दूर करने की मांग की जाती रही है, लेकिन किसी ने भी समस्याओं का समाधान नहीं कराया।
विज्ञापन
जिस कारण बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों में वासु त्यागी, शुभम, हिमांशु, शशीकांत, रिषभ, विजयपाल, आकाश त्यागी, अर्जन, विनय दीक्षित, इजहार, शौकत, फैय्याज, करण, मुकेश धीमान, नवीन, जयसिंह भंडारी, कान्हा आदि मौजूद रहे।
उधर, साधारणपुर के ग्राम प्रधान प्रमोद त्यागी ने कहा कि चुनाव का बहिष्कार बिल्कुल नहीं होगा। कुछ लोगों को बाहरी लोग उकसा रहे हैं। गांव में कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। ना ही किसी बैठक में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया।