{"_id":"61d1ea4d4d04cd6f4b05a802","slug":"the-amount-will-reach-the-account-of-9-47-lakh-workers-saharanpur-news-mrt571713624","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.47 लाख श्रमिकों के खाते में पहुंचेगी एक हजार रुपये की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.47 लाख श्रमिकों के खाते में पहुंचेगी एक हजार रुपये की राशि
विज्ञापन
सहारनपुर। ई-श्रम कार्ड योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से भरण-पोषण की धनराशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसका लाभ जनपद में ई श्रम कार्ड योजना में पंजीकृत 9.47 लाख असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाने के लिए शासन ई-श्रम कार्ड बना रहा है। जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा एकत्र हो सके। जनपद में अभी तक असंगठित क्षेत्र के 9.47 लाख श्रमिकों ने ई-श्रम कार्ड बनवाया है। इन श्रमिकों को भरण पोषण भत्ते के तौर पर पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाने हैं। तीन जनवरी को इन श्रमिकों के बैंक खाते में दो माह की किस्त भेजने से शुभारंभ हो जाएगा। असंगठित क्षेत्र के ई श्रम कार्ड धारकों के अतिरिक्त जनपद के करीब चार लाख निर्माण श्रमिकों को इस योजना का फायदा मिलेगा।
तीन जनवरी (आज) को मुख्यमंत्री ई श्रम कार्ड धारकों को भरण पोषण भत्ते की पहली किस्त को श्रमिकों के खाते में भेजने का शुभारम्भ करेंगे। जनपद के असंगठित क्षेत्र के 9.47 लाख श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा।-शक्तिसेन मौर्य, उप श्रमायुक्त