{"_id":"647cd5b056822d58a20c1c2c","slug":"the-administration-should-strictly-get-the-outstanding-money-of-sugarcane-farmers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3631-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रशासन सख्ती कर दिलाए किसानों के गन्ने का बकाया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रशासन सख्ती कर दिलाए किसानों के गन्ने का बकाया पैसा
विज्ञापन
नागल। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गांव गांगनौली स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल गेट पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर पहुंचे संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि समय से गन्ने का भुगतान न दिए जाने को लेकर मिल प्रबंध तंत्र की हिटलर शाही नीति दिखाई दे रही है। चार दिन से संगठन के कार्यकर्ता मिल गेट पर धरना दे रहे हैं, लेकिन मिल किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने को तैयार नहीं है। कहा कि ऐसी परिस्थिति में प्रशासन को चाहिए कि वह मिल प्रबंधन पर सख्ती दिखाते हुए किसानों के गन्ने का पैसा दिलवाने का काम करे। धरनास्थल पर मूसा प्रधान, असलम, काला, अनिल स्वामी, पप्पू उर्फ योगेंद्र, अकरम, बबली, अभिमन्यु वालिया, साजिद अली कालूराम, राजवीर, यशपाल सिंह, मास्टर सतपाल, मास्टर नारायण सिंह, विनोद खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद