फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The additional city commissioner sent by the government did not get the charge

Saharanpur News: शासन द्वारा भेजे गए अपर नगरायुक्त को नहीं मिला कार्यभार

Tue, 11 Apr 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The additional city commissioner sent by the government did not get the charge
सहारनपुर। नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के दो पद हैं और दोनों भरे हुए हैं। इसके बावजूद शासन ने मृत्युंजय यादव को नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरित कर भेज दिया। उक्त अपर नगर आयुक्त ने नगर आयुक्त से मिलकर कार्यभार ग्रहण कराने की बात कही, लेकिन पद खाली नहीं होने के कारण उन्हें कार्यभार नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दो नए अधिकारी नगर निगम में कार्यभार ग्रहण करने के लिए पहुंचे। इनमें एक मृत्युंजय यादव रहे, जिन्हें शासन ने अपर नगर आयुक्त बनाकर सहारनपुर भेजा है। उन्होंने नगर आयुक्त गजल भारद्वाज से मुलाकात कर कार्यभार ग्रहण कराने को कहा, लेकिन नगर आयुक्त ने पद खाली नहीं होने के कारण उनको मना कर दिया। इस संबंध में नगर आयुक्त ने शासन को भी पत्र लिखा है। इनके अलावा शिवराज सिंह सहायक नगर आयुक्त बनकर सहारनपुर आए हैं, जिनको नगर आयुक्त ने कार्यभार ग्रहण कराया। अब नगर निगम में दो सहायक नगर आयुक्त हो गए हैं। इनसे पहले अशोक प्रिय गौतम सहायक नगर आयुक्त के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed