{"_id":"6609c47c56e6f27b030f7bf8","slug":"the-accused-absconded-from-the-court-as-soon-as-he-heard-about-the-punishment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-121076-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सजा होने की भनक लगते ही अदालत से फरार हुआ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सजा होने की भनक लगते ही अदालत से फरार हुआ आरोपी
Mon, 01 Apr 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में सजा होने की भनक लगते ही शनिवार की शाम आरोपी अदालत से भाग गया। अदालत ने सजा का आदेश भी तैयार कर लिया था। शाम काे सजा सुनाई जानी थी। इससे पहले ही आरोपी अदालत से फरार हो गया। अदालत ने आरोपी के वारंट जारी कर दिए हैं। कोतवाली सदर बाजार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हलालपुर निवासी रवि कुमार के खिलाफ 28 अप्रैल 2019 को नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या 15 की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। रवि कुमार को कुछ समय पूर्व जमानत मिल गई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को आरोपी अपने अधिवक्ता के साथ अदालत में पेशी पर आया हुआ था। अदालत आरोपी को दोषी करार देकर सजा सुनाने वाली थी, जिसकी भनक रवि कुमार को लग गई। तभी वह मौका पाकर अदालत से फरार हो गया। इसके बाद अदालत ने आरोपी के वारंट जारी कर दिए हैं। कोतवाली सदर बाजार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
-- --
कई बंदी भी हो चुके हैं फरार
पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब पुलिस कस्टडी में जेल से पेशी पर आए आरोपी सदर हवालात से फरार हो चुके हैं। आरोपी सदर हवालात की दीवार फांदकर कई बार फरार हुए। इसके बाद सदर हवालात की दीवारों को ऊंचा कराया गया था। दो वर्ष पूर्व पेशी के बाद अदालत से जेल ले जाते समय आठ बंदी पुलिस के वाहन की जाली काटकर भाग गए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
-- -
वर्जन
अदालत से आरोपी के फरार होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीमों को तलाश के लिए लगाया गया है।
-अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी