फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Textile merchant's brother ends his life by jumping in front of the Shalimar Express train.

Saharanpur News: शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर कपड़ा व्यापारी के भाई ने दी जान

Thu, 27 Aug 2026 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Textile merchant's brother ends his life by jumping in front of the Shalimar Express train.
देवबंद। दिल्ली से सहारनपुर जा रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर कपड़ा व्यापारी के भाई रविंद्र कोहली (60) ने खुदकुशी कर ली। वह पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर उनका शव पड़ा मिला। वेंडर सचिन ने शव की पहचान करने के बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी। लाजपत नगर निवासी रविंद्र कोहली कपड़ा व्यापारी योगेश कोहली के भाई थे और खिलौने बेचने का काम करते थे। बताया गया कि सुबह करीब 8:30 बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिचितों के मुताबिक रविंद्र का सबसे छोटा बेटा रेलवे ठेकेदार के साथ काम करता था और अमृतसर में रहता था। लगभग सवा साल पहले उनके बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से रविंद्र तनाव में रहने लगे थे। परिजन उनका उपचार भी करा रहे थे। माना जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। रविंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा झांसी में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जांच अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed