{"_id":"595a91b94f1c1bff058b45d8","slug":"textile-market-closed-in-protest-against-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में बंद रहा कपड़ा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में बंद रहा कपड़ा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में रायवाला बाजार में पुतला फूंकते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लगाए जाने के विरोध में कपड़े के सबसे बडे़ बाजार रायवाला और पंजाबी मार्केट पूरी तरह से बंद रहे। व्यापारियों ने जीएसटी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कपडे़ को टैक्स के दायरे में लाया गया है। व्यापारी किसी भी सूरत में कपडे पर जीएसटी लागू नहीं होने देंगे।
सोमवार को रायवाला कपड़ा बाजार में रचना साड़ी चौक पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि वित्त मंत्री कपडे़ पर जीएसटी लगाकर व्यापारी समाज का उत्पीड़न करना चाहते हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रायवाला कपड़ा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राधेश्याम नारंग और प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि कपडे़ पर जीएसटी लगाना केंद्र सरकार की बड़ी भूल है। दो तीन दिन में ही कपड़ा व्यापारियों को भारी नुकसान हो चुका है। जीएसटी को हटाने के लिए कपड़ा व्यापारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविकांत लूथरा एवं राजीव फुटेला ने भी विचार रखे। रमेश ठाकुर, सुशील बंसल, महेश नारंग, मामचंद बिंदल, खैैरातीलाल अरोड़ा, अदनान, मोहसीन खान, संजय मल्होत्रा, राजेश्वर गर्ग, राकेश जैन, प्रदीप सिंघल, सुभाष पसरीचा, कमल छाबड़ा, राजेश अरोड़ा, सार्थक नारंग, अनुराग मलिक, चिराग नारंग, विजय नारंग, चांद बब्बर, सुुुुभाष सेतिया आदि रहे।
उधर, रायवाला क्लाथ मार्केट एसोसिएशन की ओर से धरना प्रदर्शन में प्रधान गुलशन धींगड़ा और पूर्व प्रधान सरदार तजिंदर सिंह कपूर ने कहा कि जीएसटी के नाम पर यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाबी मार्केट के प्रधान रमेश अरोड़ा ने कहा कि नए नियम कायदों में व्यापारी इतना उलझ जाएगा कि उसके लिए हिसाब रखना मुश्किल हो जाएगा।
पंकज कालड़ा, अजय कालड़ा, मनोज तनेजा, मनोज जैन, अमित गांधी, संजय गांधी, भानू सहित अन्य ने भी रोष जताया। इस दौरान अनिल मित्तल, संजय अरोडा, संजय मल्होत्रा, मौहम्मद असद, फुरकान अहमद, सरदार गुरदीप सिंह, कमल छाबडा, गिन्नी कपूर, राजेश मेहता, प्रदीप भंडारी, मंसूर अकबर, हाजी फुरकान, सुनील बजाज, किशनलाल अरोड़ा, सुनील अरोड़ा आदि मौजूद रहे।