फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tension in Saharanpur: Tension due to objectionable post on Ramadan and Islam, police lathicharged

सहारनपुर में तनाव: रमजान और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mon, 10 Mar 2025 11:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव जारी है। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के युवक सड़क पर उतर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर नारेबाजी कर रहे युवकों को खदेड़ा। क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन
Tension in Saharanpur: Tension due to objectionable post on Ramadan and Islam, police lathicharged
बेहट में युवकों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में पिछले कुछ दिनों से रमजान और इस्लाम धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव जारी है। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बस स्टैंड पर एकत्र होकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। पुलिस इन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई है। बताया गया कि क्षेत्र में अभी तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन

Tension in Saharanpur: Tension due to objectionable post on Ramadan and Islam, police lathicharged
हंगामा कर रहे लोगों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, चार दिन पहले इस्माइलपुर पठानपुरा के रहने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई थी, जो रमजान और इस्लाम धर्म को लेकर की गई थी। उसी दिन युवक कोतवाली में पहुंच गया था और पुलिस को बताया कि किसी ने उसकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में प्रेमी युगल का कत्ल: 'तेरी लड़की का बलराम से अफेयर है', सुनते ही तिलमिला गया बाप; दोनों को मार डाला

युवक ने बताया कि उसकी हैक हुई फेसबुक आईडी से लगातार आत्तिजनक पोस्ट डलती रही। वहीं इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। उनकी मांग है कि युवक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस कर दर्ज जांच शुरू कर दी थी, लेकिन सोमवार को मुस्लिम समुदाय के युवा भारी संख्या में बस स्टैंड पर पहुंच गए।

पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। माहौल को भांपते हुए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। कुछ युवाओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि भीड़ में कुछ बाहरी युवा शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रित करते हुए गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस माैके पर माैजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed