फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten-year-old Himanshu set out with his father, carrying the Kanwar.

Saharanpur News: पिता के साथ कांवड़ लेकर निकला दस वर्षीय हिमांशु

Mon, 27 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ten-year-old Himanshu set out with his father, carrying the Kanwar.
गागलहेड़ी से अपने पिता के साथ  कांवड़ लेकर गुजरता दस वर्षीय हिमांशु। संवाद
गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा में इस बार श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पंजाब निवासी कुलवंत सिंह अपने दस वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह जहां चौथी बार कांवड़ लेकर शिवधाम की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं उनका बेटा हिमांशु पहली बार कांवड़ यात्रा कर रहा है। कुलवंत सिंह ने बताया कि इस बार उनके पुत्र हिमांशु ने भी कांवड़ यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई, जिसके बाद वह उसे अपने साथ लेकर निकले हैं। बताया कि बचपन से ही बच्चों में धार्मिक संस्कार और आस्था का भाव विकसित होना चाहिए, जिससे वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहें। दस वर्षीय हिमांशु ने बताया कि पहली बार कांवड़ यात्रा करने को लेकर वह बेहद उत्साहित है। वह पिता के साथ 24 जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर चला था महाशिवरात्रि से पहले ही वो अपने शहर पहुंच जाएगा और महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करेगा। रविवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed