{"_id":"579666634f1c1b697d21e616","slug":"tempo-also-closed-in-the-city-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शहर में टेंपो भी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शहर में टेंपो भी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से गुजरते कांवडिएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने नया रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत आज से कोई भी बड़ा टेंपो या भारी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर सकेगा।
रसावा से छुटमलपुर तक के कांवड़ मार्ग पर टेंपो का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
नागल और टपरी की ओर से आने वाले टेंपो विश्वकर्मा चौक से आगे नहीं आएंगे।
चुन्हेटी और विकास भवन की ओर से घंटाघर की ओर आने वाले टेंपो हसनपुर चौक तक ही आएंगे।
कोतवाली देहात की ओर से आने वाले टेंपो लिंक रोड से होकर अंबेडकर चौक और सरकारी अस्पताल तक ही जाएंगे।
हसनपुर चौक से घंटाघर मार्ग तथा हसनपुर चौक से सरकारी अस्पताल तक केवल नगर सेवा यानी छोटे टेंपो चलेंगे।
नकुड़ और मनकमऊ की ओर से आने वाले टेंपो रजबाहा पटरी चौकी से आगे नहीं आ सकेंगे।
शहर क्षेत्र में चलने वाले टाटा मैजिक हसरनपुर चौक से शहर की ओर, विश्वकर्मा चौक से शहर की ओर, कोतवाली देहात से शहर की ओर, पुवांरका तिराहा से शहर की ओर, रजबाहा पटरी आईटीसी गेट से शहर की ओर नहीं आ सकेंगे।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बेहट अड्डा, रायवाला, थाना मंडी क्षेत्र की ओर आने और जाने के लिए नगर सेवा के छोटे टेंपो और ई-रिक्शा घंटाघर चौक या कुतुबशेर चौक से आ और जा सकेंगे।
विज्ञापन
मंडी समिति रोड कल्पना तिराहा, लोहानी सराय से किसी भी प्रकार का टेंपो या ई-रिक्शा अंबाला, देहरादून रोड पर नहीं जाएगा।