फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   temple news

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे मंदिर

Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
temple news
जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे मंदिर
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ तो, सहारनपुर शहर के तमाम मंदिर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। लोगों ने घरों में भी पूजन किया। किसी ने रामायण का पाठ किया तो, किसी ने रंगोली बनाई।
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम दरबार में बैंडबाजों के साथ पूजा विशेष पूजा अर्चना हुई। लोग घरों में दीपक जलाने के बाद मंदिर पहुंचे और वहां भी दीपक जलाए। इस दौरान अध्यक्ष आलोक गर्ग, महामंत्री हेमंत मित्तल, आलोक अग्रवाल, वरुण गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, योगेश गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। संस्थापक अतुल जोशी महाराज के नेतृत्व में 1008 दीपक प्रज्ज्वलित कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि, अब भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा। इस दौरान डाक्टर सतीश, अनिल माहेश्वरी, मनीष जायसवाल, मयंक, शैंकी, विनोद, आचार्य हेमराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में 501 दीपक प्रज्ज्वलित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। इस मौके पर शिवकुमार गौड़, राजश्री वशिष्ठ, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, राजेश गांधी, आशु अरोड़ा, सुधांशी कालरा, संजय कपूर, संतोष यादव मौजूद रहे। तहसील श्री शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजन कराया। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने श्री राम दरबार की पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि परम पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, मेेहरचंद जैन, आचार्य अजीत, राजेश धीमान, नरेश चंदेल, नीरज मिश्रा, विकास, सविता, सुचेता, राजबाला, कविता, बबीता, कमलेश उपस्थित रहे। इनके अलावा श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, घंटाघर के श्री हनुमान मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर सहित अनेक मंदिरों में दीपोत्सव मनाया। रात में लोगों ने घरों में पूजा अर्चना करने के बाद दीपक जलाए और फिर मंदिर पहुंचकर दीपोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed