फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature drops by six degrees following 64 mm of rainfall; relief from the heat.

Saharanpur News: 64 मिलीमीटर बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by six degrees following 64 mm of rainfall; relief from the heat.
सहारनपुर। सोमवार को जनपद में 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को बूंदाबांदी का अनुमान जताया था। तड़के 3:45 बजे बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। सुबह चार बजे से छह बजे तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद सुबह के समय बूंदाबांदी जारी रही। दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। सहारनपुर नगर की तुलना में देहात क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई। इसके बावजूद महानगर के कई इलाकों में हल्का जलभराव भी देखा गया। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

यह रविवार की तुलना में चार डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह 30 डिग्री सेल्सियस रहा। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जनपद में मंगलवार और बुधवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-------न्यूनतम----अधिकतम
10 अगस्त----25--------30
09 अगस्त----29--------36
08 अगस्त----28--------33
07 अगस्त----27--------31
06 अगस्त----25--------30
05 अगस्त----29--------34
04 अगस्त----27--------31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed