{"_id":"664fafeeaae0a8465b0ac3c6","slug":"temperature-dropped-three-degrees-humidity-persists-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-124229-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन डिग्री गिरा तापमान, उमस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन डिग्री गिरा तापमान, उमस बरकरार
Fri, 24 May 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में बढ़ते तापमान के चलते कोर्ट रोड पर चुनरी ओढ़ कर जाती छात्राएं
सहारनपुर। भले ही तापमान में गिरावट आई हो, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को तीन डिग्री अधिकतम तापमान कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक सताएगी।
मई शुरू होते ही गर्मी ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। हालत यह है कि जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बाजार की बात करें तो दोपहर के समय ग्राहक कम ही नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए छांव तलाशते नजर आए।
वहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों में भी गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा बच्चों में डायरिया की शिकायत है। बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन की ओपीडी 500 के पार पहुंच गई है। ऐसे में चिकित्सक इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, ताकि गर्मी से बचाव कर सकें।