फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   tely medicine

देश भर के लोग उठा रहे टेली मेडिसिन सर्विस का लाभ

Sat, 23 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
tely medicine
देश भर के लोग उठा रहे टेली मेडिसिन सर्विस का लाभ
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आईएमए के सहयोग से चलाई जा रही टेली मेडिसिन सर्विस का लाभ केवल सहारनपुर शहर ही के लोग नहीं, बल्कि देश भर के लोग उठा रहे हैं। नगर निगम का दावा है कि उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और उड़ीसा तक के मरीजों ने फोन कॉल कर इसका लाभ उठाया है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन में लोगों को वरिष्ठ चिकित्सकों से बेहतर उपचार दिलाने के मकसद से नगर निगम ने आईएमए के सहयोग से टेली मेडिसिन सर्विस की शुरूआत की थी, जो आज भी जारी है। आईएमए से संबद्ध लगभग 70 वरिष्ठ चिकित्सक नगर निगम को टेली मेडिसिन के लिए अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेवा से जहां लोग आने जाने की परेशानी से बच रहे हैं, वहीं उन्हें सभी वरिष्ठ चिकित्सक एक फोन कॉल पर उपलब्ध हो रहे हैं। 11 अप्रैल से शुरू की गई थी और अब तक इस सेवा के माध्यम से ढाई हजार से ज्यादा लोग घर बैठे इलाज करा चुके हैं। यह सुविधा प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक दी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 8477008057, 8477008058 व 7055382222 हैं।
विज्ञापन

---------
सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कार्य तेज
सहारनपुर। लॉकडाउन में छूट की अवधि और बाजारों में चहल पहल बढ़ने के साथ ही नगर निगम ने भी प्रमुख चौराहों, बाजारों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य तेज कर दिया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमण की आशंका को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा क्रमानुसार शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों को बड़े वाहनों से सैनेटाईज कराया जा रहा है, जबकि हैंड स्प्रे मशीनों से शहर के वाडों में निरंतर सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि शनिवार को करीब 25 वार्डों में फॉगिंग और सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed