फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two luxury cars of wedding guests burnt, heartbroken after seeing them, see photos and video

Saharanpur: शादी में आए मेहमानों की दो लक्जरी कारें जलीं, मोहल्ले में मचा शोर किसने लगाई आग, सामने आई ये बात

Fri, 07 Mar 2025 11:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 07 Mar 2025 11:34 AM IST
सार

नकुड़ कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान में नवीन की शादी में दो कारें आई थीं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे आग की लपटें देखकर लोग जागे तो कार बुरी तरह जल रही थीं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two luxury cars of wedding guests burnt, heartbroken after seeing them, see photos and video
आग लगने से जली कारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकुड़ कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान में शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों की दो कारों में आग लग गई। मोहल्ले वासियों ने घंटों की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें जल चुकी थीं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को मोहल्ला चौधरीयान निवासी प्रमोद पाल उर्फ पप्पू के पुत्र नवीन की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए अनुज निवासी गांव मंडावर, उत्तराखंड व शीशपाल निवासी यमुनानगर (हरियाणा) अपनी-अपनी कारें लेकर आये थे। मेहमान अनुज ने बताया कि नवीन की बारात जनपद सहारनपुर के गांव साढौली भूड़ गई थी और शाम को वापस आ गई थी। जिसके बाद दोनों मेहमान अपनी अर्टिगा व स्विफ्ट कार घर के सामने ही खड़ी करके सो गए थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दोनों कारों में तेज लपटें उठती देख एक महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले जाग गए। घंटों की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। अर्टिगा कार पूरी तरह जल गई और स्विफ्ट का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से चिंगारी गिरना से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed