फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BSP: Mayawati removed Anand Kumar, made Randhir Beniwal of Saharanpur as National Coordinator, know about him

BSP: मायावती ने आनंद कुमार को हटाया, सहारनपुर के रणधीर बेनीवाल को नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया, जानें कौन हैं ये

Wed, 05 Mar 2025 06:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 05 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

रणधीर बेनीवाल सभासद भी रहे हैं। उनकी पुत्रवधू भी पार्षद रही हैं। वह शुरू से ही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता रहे। 2014 में सहारनपुर जिला प्रभारी पद की जिम्मेदारी पार्टी ने दी थी। 

विज्ञापन
BSP: Mayawati removed Anand Kumar, made Randhir Beniwal of Saharanpur as National Coordinator, know about him
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेजेपुरम निवासी रणधीर सिंह बेनीवाल को बहुजन समाज पार्टी में नेशनल कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाते हुए रणधीर बेनीवाल पर भरोसा जताया है। इससे जनपद के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

विज्ञापन

रणधीर बेनीवाल नगर पालिका सहारनपुर में सभासद भी रहे हैं। उनकी पुत्रवधू पहले बोर्ड में पार्षद रही हैं। वह शुरू से ही बहुजन समाज पार्टी का झंडा थामे रहे। उन्हें 2014 में सहारनपुर जिला प्रभारी पद की जिम्मेदारी पार्टी ने दी थी। इसके बाद 2016 से 2018 तक वह सहारनपुर और मेरठ मंडल के भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी रहे। जून 2018 से वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के प्रभारी हैं, जो लगातार इन राज्यों में पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर बेनीवाल शांत स्वभाव के अनुशासित नेता माने जाते हैं। यही वजह है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भाई आनंद के बाद उन पर भरोसा जताते हुए नेशनल कॉर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनको जिम्मेदारी दिए जाने से एक ओर जहां उनका परिवार गदगद है। वहीं जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। 
जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद का कहना है कि सहारनपुर से नेशनल कॉर्डिनेटर होना सहारनपुरवासियों के लिए गौरव की बात है। निश्चित रूप से बेनीवाल बहनजी की उम्मीद पर खरा उतरकर पार्टी को मजबूती देंगे।
 
विज्ञापन

बहनजी के आदेश का होगा पालन
रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जिन भी राज्यों की जिम्मेदारी मिलेगी, मेहनत के साथ काम किया जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति बनाकर सभी धर्मों और जाति के लोगों को पार्टी से जोड़कर बसपा को मजबूत किया जाएगा।

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed