{"_id":"6574a9f102223aac730a12d9","slug":"tehsil-administration-took-possession-of-land-acquired-in-tabarkpur-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-14432-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तबरर्कपुर में अधिग्रहीत भूमि पर तहसील प्रशासन ने लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तबरर्कपुर में अधिग्रहीत भूमि पर तहसील प्रशासन ने लिया कब्जा
विज्ञापन
ग्राम तर्बरकपुर में नेशनल हाईवे पर भूमि पर कब्जा लेते राजस्व विभाग के अधिकारी व पुलिस बल। स्रोत
- हाईवे के लिए निर्माण कार्य किया गया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
तीतरों। शामली-अंबाला के निर्माणाधीन हाईवे के लिए गांव तबरर्कपुर में अधिग्रहीत भूमि पर तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने कब्जा लेकर हाईवे निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
तीतरों के ग्राम तबर्रकपुर के किसान मुआवजे को लेकर हाईवे निर्माण में अपनी भूमि को न देने की जिद पर अड़े थे। भूमि अधिग्रहण का मामला राजस्व परिषद के चेयरमैन संजीव मित्तल के सहारनपुर आगमन के दौरान भी किसानों ने उठाया था। उन्होंने समस्या सुनकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्रा से बातचीत कर किसानों के मुआवजे और अधिग्रहित भूमि पर कब्जे का रास्ता साफ कराने के निर्देश दिए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में शनिवार को तहसील प्रशासन व नेशनल अथाॅरिटी के कर्मचारियों ने पहुंचकर अधिग्रहित भूमि पर कब्जे का प्रयास किया तो किसान अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़ गए।
नायब तहसीलदार ने किसानों की समस्या को सुनकर मुआवजा दिलाने संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया तथा उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया। उपजिलाधिकारी नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि शामली-अंबाला हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर कुछ गांवों के पट्टेधारक किसान मुआवजे से वंचित रह गए थे। जिसके कारण हाईवे निर्माण कई जगहों पर रुका हुआ था। किसानों को मुआवजा दे दिए जाने के बाद तहसील के गांव भोगीमाजरा व तबर्रकपुर की अधिग्रहित भूमि पर राजस्व व एनएचएआई टीम ने पुलिस बल के साथ सहमति से कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
इस दौरान तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा के अलावा लेखपाल व एनएचएआई के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।