फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenagers not interested in getting Kovid vaccine

कोविड टीका लगवाने में रूचि नहीं ले रहे किशोर

Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenagers not interested in getting Kovid vaccine
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के ढीला पड़ने के बाद से लोग कोविड टीकाकरण के प्रति भी लापरवाह हुए हैं। जनपद में 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाने के लिए 16 मार्च से चल रहा अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है। ज्यादातर टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों के नहीं पहुंचने की वजह से टीमों को ऐसे ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों की संख्या 1,46,835 है। टीकाकरण शुरू हुए 36 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक 58,006 किशोरों ने ही पहली खुराक ली है। खास बात यह है कि दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या मात्र 121 है, जो 0.1 प्रतिशत है। चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि किशोर टीका लगवाने को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसकी वजह से कईं टीकाकरण केंद्रों पर दिन में आठ से दस ही किशोर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में टीमें खाली बैठकर घर लौट रही हैं। हालाकि कुछ जगह से किशोर बैरंग लौट रहे हैं। आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में किशोरों के लिए विशेष शिविर चलाया जा रहा है। लेकिन यहां से शुक्रवार को कईं किशोर बिना टीका लगवाए लौटे। पंत विहार निवासी नैना स्वामी दोपहर दो बजे पिता राघवेंद्र के साथ पहुंची थी, लेकिन तब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जा चुकी थी। नैना ने बताया कि वह पोर्टल पर समय लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने भेजा रिमाइंडर
माध्यमिक विद्यालयों के 12 से 14 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों को कोविड टीकाकरण से आच्छादित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को रिमाइंडर भेजा है। उन्होंने 26 अप्रैल तक 12 से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत छात्रों को टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी प्रधानाचार्य 26 अप्रैल को उनके कार्यालय को अवगत भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण को लेकर लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के लिए अलग से शिविर चल रहे हैं, लेकिन ज्यादातर किशोर टीका लगवाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
डॉ. सुनील वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed