फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager committed suicide by jumping in front of train in Saharanpur after angered by scolding of parents

Saharanpur: माता-पिता की डांट से नाराज किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 09 Mar 2023 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Mar 2023 08:35 PM IST
सार

Saharanpur News : माता-पिता की डांट से नाराज किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक किशोरी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Teenager committed suicide by jumping in front of train in Saharanpur after angered by scolding of parents
ट्रेन से कटकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां माता-पिता के डांटने से नाराज होकर किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चुनहेटी शेख निवासी हीना (15) पुत्री इकराम ने गुरुवार को दिन में लगभग एक बजे माता-पिता से नाराज होकर गांव के पास ही स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन, मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले जाने की मांग की। जिस पर प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने परिजनों से लिखित में लिया और शव को उनके सुपुर्द पर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों के डांटने पर किशोरी ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed