{"_id":"6a54dae01f7d4e12090f6397","slug":"teen-girl-s-murder-solved-boyfriend-pushed-her-into-the-ganga-canal-he-killed-her-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने ही दिया था गंगनहर में धक्का, शादी की जिद कर रही थी, इसलिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने ही दिया था गंगनहर में धक्का, शादी की जिद कर रही थी, इसलिए मार डाला
Mon, 13 Jul 2026 06:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:03 PM IST
सार
Saharanpur News: बेलड़ा गांव निवासी अंतिम का शव गंगनहर में उतराता हुआ मिला था। पिता के शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक आयान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। दोनों के बीच आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी आयान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने अंतिम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी और किशोरी के बीच करीब आठ माह से प्रेम संबंध थे। किशोरी युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। ऐसे में उसने किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची और घुमाने के बहाने उसे गंगनहर पर ले जाकर धक्का दे दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण डूबने आया है।
विज्ञापन
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि बेलड़ा गांव निवासी अंतिम (15) आठ जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। 10 जुलाई को बडूली गांव से गुजर रही गंगनहर में किशोरी का शव उतराता हुआ मिला था। शव की पहचान अंतिम के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। वहीं, मृतका के पिता मुनेश ने गांव के ही मुस्लिम युवक पर बेटी की हत्या शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतिम की मौत डूबने से पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। नहर के पास की फुटेज में आरोपी और किशोरी दोनों एकसाथ जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपी आयान निवासी बेलड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका किशोरी के साथ करीब आठ महीने से प्रेम संबंध था। वह लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। वह उसकी इस बात से परेशान हो चुका था। उसने ही अंतिम को फोन कर बुलाया था। किशोरी घर से बिना बताए चली आई थी। नहर पर पहुंचने से पहले दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई और नहर किनारे खड़े होकर उसे पीछे से धक्का दे दिया।

ये बोले एसपी
प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को नहर में धक्का देने की बात स्वीकार की है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
- मयंक पाठक, एसपी देहात
ये भी देखें...
कलक्ट्रेट पर बवाल: चंद्रशेखर के करीबी पर गोली चलाने वाला सागर लिसाड़ी भी था हंगामे में शामिल, ऐसे हुआ खुलासा