फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teen dies due to electric shock

Saharanpur News: करंट लगने से किशोर की मौत

Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teen dies due to electric shock
गांव दल्हेड़ी में अंशुल की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : udhampur
बड़गांव। क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। बचाव में आया छोटा भाई, बुआ और एक अन्य भी करंट लगने से झुलस गए। शोर सुनकर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से झुलसे लोगों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भेजा।
विज्ञापन

गांव दल्हेड़ी निवासी अंशुल (16) पुत्र शिवकुमार मंगलवार दोपहर बाद अपने घर में बंधे तार पर कपड़े सुखाने गया था। तार में करंट था, जिससे कपड़ा डालते ही अंशुल करंट की चपेट में आ गया। अंशुल को तार के सहारे झूलता देख बचाव में आया छोटा भाई मुकुल, बुआ पूजा व दिपांशी पुत्री प्रमोद भी बिजली करंट का झटका लगने से दीवार से जाकर टकराए।
विज्ञापन

इससे वह चोटिल होने के साथ ही झुलस भी गए। अंशुल की मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तार काटकर अंशुल के शव को उससे अलग किया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि घर में बिजली के लिए डाला गया केबल लिंटर से निकले सरिए में बंधा था और इसी सरिए से कपड़े सुखाने के लिए तार बांधा हुआ था। केबल में कट लग गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed