फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   tease

छेड़छाड़ पर किसी ने दी जान तो किसी ने छोड़ा कॉलेज

Fri, 13 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
tease
छेड़छाड़ पर किसी ने छोड़ी दुनिया, तो किसी ने पढ़ाई
विज्ञापन

सहारनपुर। बुरी नियत वालों के कारण बेटियों की मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कहीं बेटियों की हत्या की जा रही है, तो कहीं परेशान होकर वे खुद ही जान दे रही हैं। किराएदार की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा की मौत ने एक बार फिर ये ये सोचने को मजबूर कर दिया है कि आखिर ये सिलसिला कब थमेगा। ऐसा कौन सा कानून बनाया जाए, जिससे बेवजह बेटियों की जान न जाए।
छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने लिए एंटी स्क्वायड टीमें काम कर रही हैं, लेकिन लगातार बेटियों परेशान हो रही हैं। कई बेटियों ने दुनिया छोड़ दी, तो कई ने पढ़ाई। स्कूल-ट्यूशन जाती छात्राओं से भी छेड़छाड़ जिले में आम हो गई है। स्कूल संचालक और अभिभावक कई बार मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में छेड़छाड़ की कुछ बड़ी घटनाएं
- बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक साल पहले एक युवती ने जान दे दी थी। उसे भी एक युवक परेशान कर रहा था।
- कुछ माह पहले देवबंद क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की गई थी। आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
- नानौता क्षेत्र में छात्रा के साथ बाइक सवार दो शोहदों ने छेड़छाड़ की थी। पीड़ित पक्ष ने पंचायत बुलाई थी। छात्रा ने भरी पंचायत में आरोपी शोहदों को थप्पड़ जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपुर मनिहारान क्षेत्र में छेड़छाड़ को लेकर दो वर्गों के बीच पथराव और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी।
- रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक कालोनी में दो पक्षों में छेड़छाड़ पर हुए संघर्ष में सात लोग घायल हुए।
- शहर के एक क्षेत्र में एक साल पहले छेड़छाड़ से आहत होकर दो छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
छेड़छाड़ के आरोप से आहत होकर युवक ने भी दी थी जान
कुछ मामले ऐसे भी रहे, जिनमें युवतियों की जगह युवक पीड़ित रहे। शहर में ही कुछ महीने पहले पड़ोस की युवती एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही थी। आरोपों से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके अलावा कई थानों में छेड़छाड़ के आरोपों वाली कुछ शिकायतें जांच में गलत पाई जा चुकी हैं।
छात्राएं सजग रहें, डटकर करें मुकाबला : अंजुम
हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रिंसिपल और सामाजिक संस्था परचम से जुड़ी डॉ. कुदसिया अंजुम मानती हैं कि स्कूल कालेज की छात्राओं को इस समस्या से सबसे अधिक जूझना पड़ता है। मगर उनकी बेटियों से अपील है कि वे ऐसी घटनाओं को लेकर सजग रहें। डटकर मुकाबला करें। कोई परेशान करे तो मौका पाते ही पास में मौजूद लोगों, परिजनों और फिर पुलिस को जानकारी दें। जरूरत पड़ने पर एंटी स्क्वॉयड टीम, महिला पुलिस और क्षेत्र की थाना पुलिस की मदद लें।

बेटियों की सुरक्षा के लिए रात में अधिक सक्रिय रहेंगी टीमें
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि छेड़छाड़ जैसे मामलों में बेटियों की सुरक्षा के लिए रात के समय टीमें अधिक सक्रिय रहेंगी। शासन के निर्देश पर पूरा प्लान तैयार हो चुका है। ऐसी घटनाओं के समय युवतियां 1090 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed