फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teams were searching for Matru from the bushes to the cells

झाड़ियों से कोठियों तक मटरू को तलाशती रही टीमें

Wed, 01 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teams were searching for Matru from the bushes to the cells
सहारनपुर: कचहरी गेट से फरार हुए बंदी के सर्च आपरेशन में जुटी पुलिस। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी मटरू को तलाशने के लिए पुलिस टीमें देर शाम तक घंटों तक सर्च आपरेशन में जुटी रही मगर उसका सुराग नहीं मिला। इन टीमों ने कचहरी परिसर के आसपास पार्श्वनाथ प्लाजा, गिल कालोनी, मिशन कंपाउंड, खेमका सदर, कब्रिस्तान के पीछे, बीएसएनएल कैंपस सहित अन्य क्षेत्रों में खोजबीन की। यहां झाड़ियों से लेकर पॉश कालोनी की कोठियों तक को खंगाला गया। मगर मटरू नजर नहीं आया।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी के अलावा तीन दलों में बंटी पुलिस टीमों ने एक-एक कर सभी इलाकों में आरोपी को ढूंढने की कोशिश की। पार्श्वनाथ प्लाजा के पीछे एक भवन में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पुलिस टीम ने ठेकेदार को बुलाकर मजदूरों को नीचे उतरवाया, लेकिन इनमें भी मटरू नहीं था। यहां से निराश होने के बाद पुलिस से मिशन कंपाउंड में बनी दुकानों और कोठियों में तलाश की। पुलिस की खोजबीन को देखकर यहां के दुकानदार बेचैन हो गए। उन्हें आशंका थी कि कहीं फरार हुआ आरोपी उनके प्रतिष्ठान में ही न घुस गया हो।
विज्ञापन

पहले भी खाकी को चकमा दे चुके अपराधी
- मई माह में हत्यारोपी राजेंद्र जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके फरार होने से हड़कंप मच गया था। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि यह आरोपी गन्ना भवन कार्यालय के बराबर वाले रास्ते से ढमोला की ओर निकला है। बाद में थाना सदर पुलिस ने उसे ढमोला के पास ही पकड़ा था। एक पुलिसकर्मी राजबीर ने उसे काबू किया था। उस समय उसने पुलिसकर्मी के हाथ पर काट भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मार्च माह में ही पेशी पर लाया गया एक बंदी फरार हो गया था। वह रेप के मामले में निरुद्ध किया गया था। जिला जेल से 128 बंदियों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इन्हीं बंदियों मे रेप का आरोपी भी शामिल था। पेशी के बाद जब बंदियों की गिनती हुई तो वहां एक बंदी कम मिला। बताया गया कि यह बंदी बाथरूम जाने के बहाने दीवार कूदकर फरार हो गया था। बाद में 24 घंटों की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया था। इससे पहले भी पांच साल के अंदर अलग-अलग मामलों में आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। इस तरह अपराधी कई बार खाकी को चुनौती देते रहे हैं।

सहारनपुर:   मिशन कंपाउंड में फरार बंदी को ढूंढने के लिए कांबिंग करती पुलिस।

सहारनपुर: मिशन कंपाउंड में फरार बंदी को ढूंढने के लिए कांबिंग करती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर:   मिशन कंपांउड स्थित बने फ्लेट  में फरार बंदी को ढूंढने के लिए कांबिंग करती पुलिस।

सहारनपुर: मिशन कंपांउड स्थित बने फ्लेट में फरार बंदी को ढूंढने के लिए कांबिंग करती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed