फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teams ran across the district, vaccinated animals

जिले भर में दौड़ी टीमें, पशुओं को लगाए टीके

Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teams ran across the district, vaccinated animals
सरसावा में भैंस को टीका लगाते पशुपालन विभाग के चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में फैल रहे खुरपका और मुंहपका रोग से पीड़ित पशुओं का पशुपालन विभाग की टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर इलाज किया गया। इसके साथ ही पशुओं को वैक्सीन भी लगाई गई है। जनपद में 60 से अधिक पशुओं में खुरपका व मुंहपका रोग से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला में खुरपका व मुंहपका रोग के फैलने से संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद पशुपालन विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। टीमों ने सरसावा के मोहल्ला हजारा और मोहल्ला कस्साबान सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में पशुओं को टीक लगाए। इसके साथ ही रोग से बचाव को दवाएं भी दी गई। इसके अलावा देवबंद व बड़गांव, साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांवों पहुंचकर भी पशुओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

एक लाख पशुओं लगाए टीके, कोरोना की वजह से रुका था अभियान
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने कहा कि जनपद में 7.46 लाख दुुुधारू पशु हैं। शनिवार के जिले भर में विभाग की टीमों ने पशुपालकों के यहां पहुंचकर पशुओं को टीके लगाए। इसके अलावा उनको दवाएं भी दी गईं। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से वैक्सीनेशन अभियान प्रभावित हुआ था। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वैक्सीन के अधोमानक पाए जाने पर भी टीकाकरण अभियान रोकना पड़ा था। अब विभाग को 07.38 लाख वैक्सीन मिल चुकी हैं। 45 दिनों में जिले भर के पशुओं को टीके लगा दिए जाएंगे।

खुरपका व मुंहपका रोग को लेकर दुधारू पशुओं को टीका लगाते पशु पालन विभाग का चिकित्सक

खुरपका व मुंहपका रोग को लेकर दुधारू पशुओं को टीका लगाते पशु पालन विभाग का चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed