फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   teachers metter

शिक्षक-कर्मचारी हितों को लेकर सरकार संवेदनहीन: मिश्रा

Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
teachers metter
शिक्षक-कर्मचारी हितों को लेकर सरकार संवेदनहीन: मिश्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अवदेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीन है। वह मंगलवार को शिक्षक कर्मचारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अवदेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नत वेतनमान, विद्यालयों को अनुदान पर लेने समेत अनेक मांगों को लेकर संगठन वर्षों से आंदोलन कर रहा है। मांगें मनवाने के लिए संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जिलों में जाकर शिक्षकों और कर्मचारियों को एकजुट कर रहे हैं। प्रांतीय मंत्री जीतलाल ने शिक्षकों और कर्मचारियों से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सैनी और प्रांतीय संयुक्त सचिव मसूद अहमद ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में संदीप पंवार, तालिब हसन, कृष्णपाल, अमरपाल, मोहित गुप्ता, रामभज शर्मा, मदन सैनी, रमेशचंद सैनी, पूनम शर्मा, शालिनी, मिथलेश, सुनील शर्मा, रोहित रोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
शिक्षकों का धरना स्थगित
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का बीएसए कार्यालय पर बुधवार को होने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि संगठन ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देने का निर्णय लिया था, मगर धारा 144 लगी होने के चलते धरने को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed