फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers honored by Rotary Club

रोटरी क्लब ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Fri, 09 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored by Rotary Club
सममानित हुए शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में रोटरी क्लब सहारनपुर साउथ की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जेपी इंटर कॉलेज कोटा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष आदीश्वर जैन ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्य पिछले लंबे समय से करता आ रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक अनिता जैन, विरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, चंद्रपाल, डॉ. अनिता देवी, पारूल जैन आदि को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी की वाहवाही लूटी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष आदीश्वर जैन, सचिव प्रणव कुमार, चेयरमैन अर्पण, कंवीनर रामअवतार बंसल, विजय गर्ग, अतुल माहेश्वरी, रामेश्वर इंदुरिया, अरविंद मित्तल आदि मौजूद रहे।

उधर, रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटीनेंटल और रोटरी इंटरनेशनल द्वारा विश्व साक्षरता दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सोनिया विहार स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम वित्त हरीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट हरी शंकर, डीएसओ

ध्रुवराज यादव, विवेक मनोचा, मीनू भट्टाचार्य, सुरेंद्र चौहान और एसके दुआ ने संयुक्त रूप से किया। एडीएम ने कहा कि रोटरी द्वारा पूरे विश्व स्तर पर जो साक्षरता और स्वच्छता के कार्यक्रम स्कूलों में किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है। क्लब द्वारा 250 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 


विवेक मनोचा ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में रोटरी वर्ष 2016-17 द्वारा 10,601 शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा की जानकारी देकर अपग्रेड किया गया है। इस अवसर पर राजकुमार विज, ऋषि कुमार, मुकेश सेठ, विपिन मदान, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, वीशू भारती, अमित धवन, प्रिंस मिगलानी, ऋषिराज धींगड़ा,       मुकेश दत्ता, हरीश ईश पुजानी, प्रमोद जैन, मेघा दुआ, सुमन दुआ, संजय पलसुले, पूजा भारती, कल्पना वर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed