फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers and students remain hostage in Jain College for three hours

जैन कॉलेज में तीन घंटा बंधक बने रहे शिक्षक और छात्र

Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students remain hostage in Jain College for three hours
जैन डिग्री कॉलेज में अपनी मांगो को लेकर ताला बंदी करते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में सोमवार को एलएलबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसकी वजह से शिक्षक और छात्र करीब दो घंटे तक कॉलेज के भीतर बंधक बने रहे। बाहर खड़े कर्मचारी को भी भीतर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं प्राचार्य से मिलने उनके कार्यालय पहुुंचे। आरोप है कि प्राचार्य ने ठीक से बात नहीं की, जिससे नाराज छात्रों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी छात्र गेट पर पहुंचे और भीतर से ताला जड़ दिया और गेट पर कब्जा कर लिया। इसकी वजह से कॉलेज के भीतर बंद शिक्षक और छात्रों केे बाहर नहीं आने दिया गया। शिक्षक डॉक्टर ब्रह्मपाल गेट से बाहर आना चाहते थे, मगर उन्हें वापस भीतर ही जाना पड़ा। इसी प्रकार कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साइकिल लिए गेट के बाहर खड़ा रहा, जिसे भीतर नहीं जाने दिया गया। करीब दो घंटे तक ताला जड़ने के बाद छात्रों ने ताला तो खोल दिया, मगर इसके बाद वह धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अल्पसंख्यक कोटे की सीटों पर एलएलबी प्रथम वर्ष के दाखिले किए हैं, मगर दाखिला पाने वाले छात्रों का विश्वविद्यालय में कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में जाहिर है कि कॉलेज ने फर्जी तरीके से दाखिले किए हैं। तमाम छात्र न्याय के लिए डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से मिल चुके हैं। कॉलेज प्रशासन लगातार झूठे आश्वासन दे रहा है। ऐसे में छात्रों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग नहीं मान ली जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में एबीवीपी के जिला संपर्क प्रमुख मोहित पंडित, कार्तिक तोमर, सुमित पंडित, मोनिश, गौरव, रीतु, रियासत, हिमांशु त्यागी, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सभी शर्तों को पूरा कर रहा है, मगर किन्हीं कारणों से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। सोमवार को छात्र मुझसे मिले थे, जिन्हें समझा दिया गया था, मगर उसके बावजूद उन्होंने गेट पर ताला जड़कर हंगामा किया। अब धरना दे रहे हैं। सदर कोतवाली को पत्र लिखा गया है। किसी को भी कॉलेज का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। - डॉक्टर वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज।

जैन डिग्री कॉलेज में अपनी मांगो को लेकर ताला बंदी करते छात्र छात्राएं

जैन डिग्री कॉलेज में अपनी मांगो को लेकर ताला बंदी करते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed