{"_id":"5e42d8a78ebc3ee5f857ca99","slug":"teacher-regretted-clarifying-services-will-continue-saharanpur-news-mrt468331694","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने स्पष्टीकरण में खेद जताया, सेवाएं जारी रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने स्पष्टीकरण में खेद जताया, सेवाएं जारी रहेंगी
विज्ञापन
सहारनपुर। शाहीन बाग में दिए बयान पर वायरल हुए वीडियो के मामले में शिक्षिका नाहिदा ने स्कूल प्रबंधन को दिए गए स्पष्टीकरण में खेद जताया है। इसके साथ ही स्पष्ट किया है कि उनकी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। शिक्षिका के माफी मांगने और उनके पूर्व के लंबे कार्यकाल को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने उनकी सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है।
सोमवार को इस प्रकरण में भाजपा और हिंदू संगठनों ने आशा मॉडर्न स्कूल में प्रदर्शन किया था। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. दिव्य जैन ने प्रदर्शनकारियों और मीडिया के सामने शिक्षिका के निलंबन की बात कही थी, साथ ही बताया था कि इस मामले में शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अफसरों से विचार के बाद आगे कदम उठाया जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी चेतावनी जारी की थी कि यदि ऐसे मामले में कोई संगठन या व्यक्ति स्कूलों में हंगामा या प्रदर्शन करता है तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि शिक्षिका ने पूर्व में भी माफी मांग ली थी। इसके बाद उनसे मांगे गए स्पष्टीकरण में भी उन्होंने खेद व्यक्त किया है। इसे देखते हुए उनकी सेवाएं जारी रखी गई हैं। अब यह मामला निस्तारित हो चुका है। डॉ. जैन ने कहा कि स्कूल प्रबंधन यही चाहता है कि किसी भी प्रकरण से शिक्षकों या यहां पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षण स्तर पर कोई फर्क न पड़े। सभी शिक्षकों को भी अनुशासित और मर्यादित रहने के लिए कह दिया गया है।
अब अनावश्यक दखल न किया जाए : एसपी सिटी
- इस प्रकरण में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रकरण में शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के बीच चल रहा मामला निस्तारित हो चुका है। दोनों पक्षों की ओर से यह जानकारी उन्हें दी गई है। इसलिए अब इस मामले में न तो अनावश्यक दखल दिया जाए और न ही इसका कोई राजनीतिकरण किया जाए। शहर और जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित न होने दी जाए।