फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher duped of rs95.65 lakh on promise of MLC nomination, case filed against mother and son in Saharanpur

Saharanpur: एमएलसी बनाने का दिया झांसा, शिक्षक से 95.65 लाख की ठगी, मां-बेटे पर केस दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 05:44 PM IST
सार

सहारनपुर में एमएलसी बनवाने का झांसा देकर शिक्षक से 95.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर जनकपुरी पुलिस ने आरोपी मां और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Teacher duped of rs95.65 lakh on promise of MLC nomination, case filed against mother and son in Saharanpur
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में एमएलसी बनवाने का झांसा देकर एक शिक्षक से करीब 95.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने पड़ोसी मां और बेटे पर धोखाधड़ी करने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर जनकपुरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: महिलाओं के धरने पर सख्ती, पुलिस बोली- खत्म करें प्रदर्शन, मुकदमे की चेतावनी से भड़के व्यापारी
विज्ञापन


 

सरकार में पकड़ बताकर दिया झांसा
जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित पुष्पा विहार निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी अनमोल बौद्ध और उसकी मां उर्मिला बौद्ध ने अगस्त 2021 में उनसे संपर्क किया था। आरोप है कि उन्होंने सरकार में अच्छी पकड़ होने की बात कहते हुए बताया कि अनुसूचित जाति के सरकारी कर्मचारी को एमएलसी नामित कराने की योजना चल रही है।

आरोपियों ने पीड़ित को एमएलसी पद के लिए उपयुक्त बताते हुए करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही और उसे इस पद पर नामित कराने का भरोसा दिलाया।

 
विज्ञापन

चार साल में अलग-अलग माध्यम से वसूले 95.65 लाख
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने 17 सितंबर 2021 से सात मार्च 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से पैसे लिए। इसमें चेक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, पेटीएम, गूगल-पे, आरटीजीएस और नकद भुगतान शामिल है। इस दौरान कुल 95.65 लाख रुपये वसूले गए।

निर्धारित समय तक एमएलसी बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आरोपियों ने और 50 लाख रुपये की मांग कर दी। इस पर पीड़ित को शक हुआ और उसने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि सरकार की ऐसी कोई योजना ही नहीं है।
विज्ञापन

पैसे वापस मांगने पर दी धमकी
पीड़ित का आरोप है कि 24 मार्च 2026 को वह गवाहों के साथ आरोपियों के घर पहुंचा और अपनी रकम वापस मांगी। लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही झूठे केस में फंसाने और आत्महत्या कर फर्जी आरोप लगाने की धमकी भी दी।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस
पीड़ित ने पहले स्थानीय पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर जनकपुरी पुलिस ने अनमोल बौद्ध और उसकी मां उर्मिला बौद्ध के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed