फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teach women the tricks of mushroom production

महिलाओं को सिखाए मशरूम उत्पादन के गुर

Sun, 17 Apr 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teach women the tricks of mushroom production
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को खरीफ अभियान के तहत महिला किसानों को मशरूम उत्पादन के गुर सिखाए गए। उन्होंने कहा कि ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन कर कम समय में आय को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विकास खंड के ग्राम नौरंगपुर में अंाबेडकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को उत्तम खेती के साथ ही मशरूम उत्पादन के प्रति प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी और फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत में शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गेहूं के भूसे में सिर्फ दो महीने में ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन लिया जा सकता है। इसके लिए गेहूं के भूसे को साफ पानी में 12 घंटे भिगोते हैं। फिर इसे पानी से निकालकर इसमें ऑएस्टर मशरूम स्पान (बीज) मिलाकर बैग बना लेते हैं।
विज्ञापन

उत्पादन के बाद बचे हुए भूसे को पशुओं को खिलाया जा सकता है। जो पौष्टिक होने से पशुओं के स्वास्थ्य भी सुधारता है। उन्होंने कहा कि मशरूम के सेवन से उच्च प्रोटीन, विटामिन, लोहा कैल्शियम शरीर का प्राप्त होती है। जो कुपोषण दूर करने का बढिया माध्यम हो सकता है। इस दौरान भारती, पिंकी, गुड्डी, भावना, नीमा, रेनू देवी, संतोष, संगीता, सोनिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed