फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tea was cultivated for the first time in Saharanpur in 1835

Saharanpur News: 1835 में पहली बार सहारनपुर में हुई थी चाय की खेती

Wed, 21 May 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tea was cultivated for the first time in Saharanpur in 1835
कंपनी बाग में लगे पेड़
सहारनपुर। पूरे देश में सबसे अधिक पसंद किया जाना वाला पेय पदार्थ चाय को माना जाता है। चाय का इतिहास भी कम दिलचस्प नहीं है। भारत में चाय की खेती की जड़ें सहारनपुर से जुड़ी हैं। यहां के मुगलकालीन कंपनी गार्डन में चाय की पौध तैयार हुई थी। चाय बगानों में कार्य करने वाले और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन




सहारनपुर में चाय की खेती का पहला विवरण ब्रिटिश लेखक बिशप हेबर की 1824 की कुमाऊं यात्रा के संदर्भ में मिलता है। सहारनपुर में चाय की खेती की संभावना को देखते हुए तत्कालीन उद्यान अधीक्षक डॉ. रोयले ने अपनी रिपोर्ट ईस्ट इंडिया कंपनी को भेजी थी। इसके बाद गर्वनर लॉर्ड विलियम बेंटिक ने उद्यान का दौरा किया था। उनके दौरे के बाद 1835 में दो हजार पौधों की खेप उद्यान में पहुंची थी। इस बात का जिक्र 1908 में लिखे गए सहारनपुर के गजेटियर में भी है। 1824 में उद्यान के अधीक्षक रहे डॉ. रोयले के बाद डॉ. फाकनर को उद्यान का अधीक्षक बनाया गया। उन्होंने यहां पर चाय के पौधे लगाए। कुछ पौधों को शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में लगाया गया, जो सहारनपुर और देहरादून क्षेत्रों में पड़ता है। पौधों को तैयार कर उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया।
विज्ञापन


- मुगलकालीन है उद्यान

जब सहारनपुर मुगल शासन के अधीन था, तब यहां पर एक उद्यान की स्थापना की गई थी। दिल्ली पर अंग्रेजों का कब्जा हुआ तो उद्यान को कंपनी गार्डन का नाम दिया गया। अंग्रेजी शासन काल के दौरान उद्यान में औषधीय पौधों के साथ अन्य पौधों पर अनुसंधान किया गया। इनमें सिनकोना, चाय, कॉफी, अलसी, महोगनी यूकेलिप्टस, अकोल तथा टेपियोका आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed