{"_id":"69fb9e8354503a1f9c00bc74","slug":"tb-control-40550-people-screened-during-100-day-campaign-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-174866-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी नियंत्रण : 100 दिन के अभियान में 40,550 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी नियंत्रण : 100 दिन के अभियान में 40,550 लोगों की जांच
Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। 197 स्वास्थ्य शिविरों में 19,506 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 1458 टीबी मरीज मिले हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया है। मरीजों में सबसे अधिक वह लोग शामिल हैं, जो अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त हैं।
सरकार ने देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। 24 मार्च से 100 दिन का विशेष टीबी मरीज खोज अभियान चल रहा है। टीम घर-घर जा रही है। टीबी का मरीज चिह्नित होने पर उसका निक्षय पोषण योजना में पंजीकरण किया जा रहा है। इस अभियान में अब तक 40,550 लोगों की जांच हो चुकी हैं। इनमें से 19,506 की स्क्रीनिंग हुई, जबकि 14,202 के एक्सरे किए जा चुके हैं। 6842 लोगों के बलगम की जांच की गई। 197 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। 397 गांवों को हाई रिस्क में रखा गया है।
-- -- -
टीबी मरीज खोजने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान में अब तक 1458 नए टीबी मरीज मिल चुके हैं, जिनका इलाज शुरू करा दिया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी