फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tax evasion of 2.5 crores caught on ten brick kilns

दस ईंट भट्ठों पर पकड़ा ढाई करोड़ का कर अपवंचन

Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion of 2.5 crores caught on ten brick kilns
सहारनपुर। वस्तु एवं सेवाकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने पिछले दो दिनों में दस ईंट भट्ठों की जांच कर करीब ढाई करोड़ रुपये का कर अपवंचन पकड़ा। जिससे ईंट भट्ठा मालिकों में हड़कंप की स्थिति है। अभी जांच जारी है, कर अपवंचन करने वालों से कर के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान शाखा के उप आयुक्त ब्रजेश ने बताया कि विभागीय टीम ने संयुक्त आयुक्त धर्मवीर और राममूरत के नेतृत्व में दो दिनों में दस ईंट भट्ठों पर जांच की गई। जांच टीम ने दस ईंट भट्ठों पर छापा मारकर करीब ढाई करोड़ रुपये का कर अपवंचन पकड़ा। यह कर अपवंचन वस्तु एवं सेवाकर लागू होने के बाद का है। उन्होंने बताया कि आईटीसी लेने वाले ईंट भट्ठे 12 प्रतिशत और आईटीसी नहीं लेने वाले छह प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आते हैं। अभी ईंट भट्ठों के प्रपत्रों की जांच चल रही है। अपवंचित की गई धनराशि के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कर अपवंचन नहीं करने दिया जाएगा। विभाग का अभियान जारी रहेगा। जांच करने वाली टीम में उप आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा रेंज ए के उप आयुक्त मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed