{"_id":"6828e6b06e22a4789d075ff5","slug":"tattooing-is-haram-for-muslims-gora-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-149685-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों के लिए शरीर पर टैटू गुदवाना हराम : गोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों के लिए शरीर पर टैटू गुदवाना हराम : गोरा
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि वर्तमान में शरीर पर टैटू गुदवाने का चलन तेजी से बढ़ा है, जो शरीयत में हराम है। मुस्लिम समाज भी इसे फैशन और तहजीब समझ कर अपना रहा है। जो चिंता का विषय है।
मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने शनिवार को जारी बयान में नौजवानों के बीच बढ़ते हुए गैर-इस्लामी रुझान पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आजकल हमारे समाज में खास तौर पर लड़के-लड़कियों में शरीर पर टैटू गुदवाने चलन बढ़ा है। हैरत की बात यह है कि न सिर्फ यह आम होता जा रहा है, बल्कि लोग इसे बुरा भी नहीं समझते, उल्टा इसे एक स्टेटस सिंबल (प्रतिष्ठा का प्रतीक) मानने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि मुसलमान होने के नाते हमें याद रखना चाहिए कि इस्लाम में जिस्म पर टैटू गुदवाने की कोई इजाजत नहीं है। यह अमल शरीयत की नजर में हराम और नापसंदीदा है। क्योंकि यह अल्लाह की बनाई हुई फितरी सूरत में तब्दीली करने जैसा है, जिसे कुरआन और हदीस में साफ तौर पर मना किया गया है। उन्होंने नसीहत करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले से जिस्म पर टैटू गुदवाए हैं उन्हें फौरन तौबा करनी चाहिए और टैटू को हटवाना चाहिए।