फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Talking on mobile will be expensive while driving two-wheeler

दुपहिया चलाते समय मोबाइल पर बात पड़ेगी महंगी

Fri, 31 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Talking on mobile will be expensive while driving two-wheeler
सहारनपुर। दुपहिया चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करना अब महंगा पड़ेगा। परिवहन विभाग की ओर से अब 500 रुपये की जगह 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसी तरह एंबुलेंस को रास्ता न देने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। शमन शुल्क के बारे में किए गए संशोधन के बारे में संभागीय परिवहन विभाग ने भी गाइडलाइंस जारी की हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन घनश्याम मिश्रा के अनुसार इस बारे में अधिसूचना जल्द ही पहुंचने वाली है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण फैलाने की स्थिति में 10 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के चालान में पहली बार 20 हजार रुपये जुर्माना और 2000 रुपये प्रति अतिरिक्त टन की वसूली की जाएगी। वाहन से लदा माल न उतारने की स्थिति में 40 हजार रुपये तक वसूले जा सकते हैं। वहीं, वाहन का बीमा न होने की सूरत में भी 2000 रुपये देने होंगे। एआरटीओ ने बताया कि शमन शुल्क संबंधी संशोधन के बारे में अभी पूरी गाइड लाइंस आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed