फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take claims and objections by publishing voter list - DM

मतदाता सूची का प्रकाशन कर दावे और आपत्ति लें - डीएम

Fri, 13 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Take claims and objections by publishing voter list - DM
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने विधानसभा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के तहत सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन कर दावे अथवा आपत्ति प्राप्त करें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए। बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजरों की तैनाती समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का आधार शुद्ध एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची ही है। मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 15 दिसंबर रहेगी। दावे/आपत्ति प्राप्त करने के लिए 22 नवंबर से पांच दिसंबर और 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण पांच जनवरी तक किया जाएगा। पूरक सूचियों की छपाई का कार्य 14 जनवरी 2021 तथा अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक की जाए। कॉमन सर्विस सेन्टर पर प्राप्त डुप्लीकेट पहचान पत्रों का निस्तारण प्रति दिन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि आलेख्य प्रकाशन अवधि में प्रारंभ से ही यह रणनीति बना लें, कि किसी भी बूथ पर फार्म-6 व 7 की संख्या शून्य नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed