फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take care of your health and work to touch the sky

अपनी सेहत का ध्यान रखकर आसमान छूने का कार्य करें बालिकाएं

Thu, 05 Sep 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Take care of your health and work to touch the sky
साढौली कदीम के कम्बोहमजरा स्थित सरस्वती बाल विद्यालय में बच्चों का परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियम स्माइल अभियान के तहत बुधवार को सरस्वती बाल विद्यालय कम्बोह मजरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ केयर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा दी। चिकित्सकों ने कहा कि अपनी सेहत का ध्यान रख कर ही बालिकाएं सफलता का आसमान छू सकती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कदवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ साफ सफाई के महत्व के बारे में भी जानकारी ग्रहण कर समाज के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए। अपने आसपास पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए। घर में फ्रीज या अन्यत्र स्थान पर पानी की समय समय पर सफाई करनी चाहिए। बच्चों को विशेषकर फास्ट फूड जैसी वस्तुओं को ग्रहण करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण होते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों के बारे में प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 102 व 108 के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

डॉ. संयोग गौर ने कहा कि बच्चों को दूध या दूध से बने पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। सुबह के समय हमें खाली पेट नहीं रहना चाहिए। हमें समय के अनुसार भरपेट भोजन करना चाहिए । सभी को नियमित दो बार ब्रश करना चाहिए, एक सुबह उठकर और दूसरे रात में खाना खाने के बाद। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े पैदा होने से शरीर की वृद्धि प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसके पांडे और डॉ. जाकिर हुसैन ने आयोडीन एवं कैल्शियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण के लाभ बताए। महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका सैनी ने बताया कि चिकित्सक से सलाह लेते समय बालिकाओं को कोई भी तथ्य छिपाना नहीं चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आयरन की गोली समय पर खाने की सलाह दी। आयु के अनुसार होने वाले शारीरिक परिवर्तन से बालिकाओं को घबराना नहीं चाहिए। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, चने, सेब, अनार सहित मौसमी फल, दूध एवं दूध से बने पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू सैनी ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों को आयरन की गोलियां एवं पेट की बीमारी से अस्वस्थ बच्चों को कीड़ों की दवा दी। कार्तिक काम्बोज, योगेंद्र सिंह, हार्दिक, नितिन कुमार, सुखदेव सिंह, काजल पंवार, प्राची सैनी, दीपा कश्यप, तनु काम्बोज, शगुन पंवार, साक्षी, आस्था, निकिता आदि रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते महिला चिकित्सक डा.प्रियंका सैनी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते महिला चिकित्सक डा.प्रियंका सैनी- फोटो : SAHARANPUR

कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.नितिन कदवाल

कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.नितिन कदवाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed