{"_id":"60ad4aee8ebc3e1c8d0129db","slug":"take-care-not-carelessness-saharanpur-news-mrt5398597104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधानी बरतें, लापरवाही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधानी बरतें, लापरवाही नहीं
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। पुलिस की ओर से कार्रवाई करने और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कोरोना गाइडलाइन का बाजारों में खूब उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना है।
जिले में रोजाना कोरोना से लोगों की मौत हो रही है और 200 से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बावजूद नागरिक सबक लेने को तैयार नहीं है। मंगलवार की सुबह छूट के दौरान बाजार खुले तो रोजाना की तरह ही दुकानों पर भीड़ लग गई। मोरगंज बाजार में एक तरफ मार्केट खोली गई, जबकि दूसरी तरफ की बंद रही। यहां थोक की किरयाना की दुकानों पर लोगों भारी भीड़ रही। शारीरिक दूरी का खूब उल्लंघन होता हुआ नजर आया। इसी तरह चौक फव्वारा स्थित सब्जी मंडी और दाल मंडी पुल पर भी दुकानदार व नागरिक दोनों ही कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिखे। यही स्थिति घंटाघर, देहरादून रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, दिल्ली रोड, शारदानगर, कंबोह का पुल, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग सहित अनेक बाजारों की रही।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
सहारनपुर। पुलिस ने मंगलवार को भी चेकिंग अभियान चलाया। घंटाघर, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, नवाबगंज, चिलकाना रोड, नकुड़ तिराहा, कल्पना तिराहा, शुगर मिल तिराहा, खलासी लाइन, कोर्ट रोड, दीवानी कचहरी तिराहा, कलक्ट्रेट और हसनपुर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न लगाने और सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के चालान काटे गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 320 चालान काटे गए हैं। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।