{"_id":"614238c88ebc3ef16477ecac","slug":"take-action-against-synthetic-milk-makers-in-rasuka-divisional-commissioner-saharanpur-news-mrt5563901163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंथेटिक दूध बनाने वालों पर रासुका में कार्रवाई करें : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंथेटिक दूध बनाने वालों पर रासुका में कार्रवाई करें : मंडलायुक्त
विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंथेटिक दूध बनाने वालों पर रासुका में कार्रवाई करें : मंडलायुक्त
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा है कि सिंथेटिक दूध बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध रासुका में कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि राशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की पात्रता और अपात्रता किस आधार के लिए क्या है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तथ्यों सहित उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। वह बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि मंडल के कुल राशन कार्ड धारकों के सापेक्ष कितना राशन प्राप्त होता है। इसकी भी स्थिति से अवगत कराया जाए। कोटे की दुकानों के आवंटन से संबंधित शासनादेश भी प्रस्तुत किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वनटांगिया तथा वन गुर्जरों का राशन कार्ड बना है और उन्हें राशन मिल रहा है अथवा नहीं। निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जनपद सहारनपुर में अमरूद की अच्छी गुणवत्ता की प्रजाति तथा मुजफ्फरनगर में केला, इलायची और अन्य नई प्रजाति को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बागवानी तथा उद्योग विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर उचित कार्रवाई करें। चीनी मिलों को चलाने के लिए अधिकारी अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर लें, साथ ही सभी चीनी मिलों के पहुंच मार्ग को दुरुस्त किए जाएं, जिससे किसानों को गन्ना पहुंचाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा को निर्देश दिए कि जिन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश दो साल पूर्व होना था। उनको अब किस कक्षा में प्रवेश दिया है, कक्षा में उतनी क्षमता है अथवा नहीं इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी अध्यापक स्वयं समय से विद्यालय में उपस्थित हों। निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की पत्रावलियों का तेजी से निस्तारण कराकर संबंधित को ऋण आवंटित कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि ऋण प्राप्त कर संबंधित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं। निर्माण कार्यों से संबंधित सभी कार्यदायी संस्थाएं भवन निर्माण के शुरू में ही चारदीवारी के पास पौधरोपण करना सुनिश्चित करें। श्रम विभाग के अधिकारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सभी श्रमिकों को आच्छादित करें। सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि जारी आरसी के क्रम में कितनी धनराशि प्राप्त की गई इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर आलोक यादव तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।