फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tahrir given against doctor of medical college

मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 29 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tahrir given against doctor of medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सरसावा थाने में तहरीर दे दी गई है।
अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि नेत्र रोग विभाग में तैनात डा. शैली राज की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में ही कोविड केयर वार्ड में लगी हुई थी लेकिन वे लगातार अपनी ड्यूटी से नदारद चल रही थी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा भी यह मामला संज्ञान में आने के पश्चात डॉक्टर शैली राज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को सरसावा थाने में डॉक्टर शैली राज के विरुद्ध तहरीर दी गई। इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed